हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

फसल अवशेष जलाने से नुकसान : श्री मोरीस

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

फसल अवशेष जलाने से वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड, मिथेन, कार्बन मोनोऑक्साइड आदि गैसों की मात्रा बढ़ जाती है।

इससे मनुष्य के साथ उपजाऊ भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह कहना है उपसंचालक कृषि श्री मोरीस नाथ का उन्होंने किसानों से अपील की है कि फसल कटाई के बाद फसल अवशेषों (नरवाई) को रोटावेटर व कृषि यंत्रों के माध्यम से जुताई कर खेत में मिला दें।

फसल अवशेषों पर वेस्ट डीकंपोजर या बायो डायजेक्टर के तैयार घोल का छिड़काव करें या फसल अवशेषों को सड़ाने के लिए 20-25 किग्रा नत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव कर कल्टीवेटर या रोटावेटर की मदद से मिट्टी में मिला दें।

इस प्रकार यह अवशेष मिट्टी में मिलकर पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ा देते हैं।

 

यह भी पढ़े : 18 जिलों के किसानों के लिए 1128 करोड़ की राहत राशि

 

श्री मोरीस ने बताया कि अवशेषों को जलाने से मृदा की सतह का तापमान 60 से 65 डिग्री से.ग्रे. हो जाता है। ऐसी दशा में मिट्टी में पाए जाने वाले लाभदायक जीवाणु जैसे वैसीलस, सबिटिलिस , क्यूटोमोनार, ल्यूरोसेन्स, एग्रो बैक्टीरिया, रेडियोबेक्टर, राइजोबियम, एजोटोवेक्टर, एजोस्प्रिलम, सेराटिया, क्लेब्सीला, वोरियोवोरेक्स आदि नष्ट हो जाते हैं।

इन्हीं जीवाणु की उपलब्धता होने पर भरपूर उत्पादन होता है। नरवाई जलाने से खेतों में दीमक एवं खरपतवार की समस्या पैदा होती है।

मप्र शासन ने नरवाई जलाते हुए पाए जाने पर 2 एकड़ से कम पर रू. 2500/- एवं 2 से 5 एकड़ तक रू. 5000 एवं 5 एकड़ से अधिक पर रू. 15000 दंड का प्रावधान रखा है।

 

यह भी पढ़े : निमाड़ का युवा दुबई भेज रहा जैविक खेती का गेहूं

 

source : krishakjagat

 

शेयर करे