हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

प्याज के निर्यात को मिली मंजुरी

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

1 जनवरी से प्याज निर्यात शुरु

 

भारत सरकार प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने जा रही है। सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी किया जिसमें एक जनवरी 2021 से प्याज की सभी किस्मों के निर्यात की अनुमति दी गई है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 सितंबर 2020 को प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

 

सरकार ने यह फैसला देश में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और घरेलू बाजार में लगातार बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए लिया था। इसके साथ ही प्याज की दो किस्मों ‘बेंगलोर रोज’ और ‘कृष्णपुरम प्याज’ के निर्यात पर लगा प्रतिबंध भी एक जनवरी से हट जाएगा।

 

यह भी पढ़े : पॉली हाउस लगाने के लिए सरकार दे रही अनुदान

 

सरकार ने प्याज की इन दो किस्मों के निर्यात पर 09 अक्तूबर 2020 को जारी एक अधिसूचना में रोक लगाई थी।

 

दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश के चलते इस बार प्याज की फसल को खासा नुकसान हुआ है। इसके चलते घरेलू बाजार में प्याज की कीमतें भी काफी बढ़ गई थीं। भारत ने अप्रैल से जून के बीच करीब 19.8 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया है। पिछले साल 44 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया गया था। भारत से सबसे ज्यादा प्याज का निर्यात श्रीलंका, बांग्लादेश, मलयेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को होता है। 

 

पिछले साल भी लगाया था प्रतिबंध

इससे पहले केंद्र सरकार ने सितंबर 2019 में भी प्याज के निर्यात पर रोक लगाई थी। उस समय मांग और आपूर्ति में बहुत ज्यादा अंतर आ जाने की वजह से प्याज की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। महाराष्ट्र जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था।

 

यह भी पढ़े : चंबल में सरसों की खेती ने चमकाया शहद का कारोबार

 

 

शेयर करे