हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु और पूरब में झारखंड तक बेमौसम बरसात की जल्द संभावना

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

बसंत ऋतु के समय देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहता है।

 

बारिश बहुत सीमित इलाकों में देखने को मिलती है। इस समय बसंत ऋतु चल रही है और देश भर में मौसम शुष्क हो गया है।इस शुष्क मौसम में जल्द ही बदलाव आने वाला है और देश के कई राज्यों में बेमौसम बरसात की शुरुआत भी होने वाली है।

 

अनुमान है कि यह बदलाव फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े के शुरुआती दिनों से आएगा और प्रभावित होने वाले राज्य होंगे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु।

 

इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच बारिश होने या गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। इस बारिश को हम बेमौसम बरसात ही कहेंगे।

 

कुछ लोगों को ऐसा लग सकता है कि यह प्री-मॉनसून शावर तो नहीं। यहाँ यह स्पष्ट कर दें कि प्री-मॉनसून शावर की शुरुआत तब होती है जब तापमान एक निश्चित सीमा के ऊपर पहुँच जाते हैं। जबकि अभी कई राज्यों में पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। 

 

यह भी पढ़े : PM Kisan Scheme से लिंक हुई KCC योजना

 

देखे पूरा विडियो 

 

 

video source: skymetweather

 

शेयर करे