हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सभी पौधों के लिए एक FREE की खाद, घर में बनाने का सरल तरीका यहां जाने

जिससे आपको मिल सके बाजार की महंगी खाद से छुटकारा

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए लोग खाद का इस्तेमाल करते हैं। खाद डालने से फूल के पौधों में ज्यादा फूल और सब्जी के पौधे में ज्यादा सब्जी आती है। लेकिन सभी बाजार से महंगी-महंगी खाद नहीं खरीद सकते।

इसीलिए आज हम जानेंगे कि आप घर पर ही खाद कैसे तैयार कर सकते हैं। आपको बता दे कि कई तरीके की खाद होती है।

जिन्हें घर पर बनाया जा सकता है और उनसे पौधों को पोषण मिलता है। जिनके बारे में हम चर्चा करेंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खाद बताने जा रहे हैं जिसमें बहुत सारे पोषण तत्व होते हैं।

जिसकी वजह से आप इस खाद का इस्तेमाल सभी पौधों में कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी और बनाने का तरीका क्या है।

 

खाद बनाने के लिए ये चीजे चाहिए

जैसा कि हमने बताया कि यह खाद बिल्कुल मुफ्त में बनेगी यानी कि आपके घर में जो चीज हैं आप उसी से बना लेंगे। आपको बाजार से कोई सामान लेने नहीं जाना पड़ेगा।

जैसे कि आपके घर में जो सब्जी का छिलका निकलता है आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद पानी और गुड़ का एक छोटा-सा टुकड़ा करीब 100 ग्राम आप लेंगे तो खाद तैयार हो जाएगी। तो चलिए इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

 

खाद बनाने का सरल तरीका

  • सब्जी के छिलके से शक्तिशाली खाद बनाने के लिए आपको पहले सब्जी और फल के छिलकों को इकट्ठा कर लेना है और उसे दो से तीन दिन के लिए रखना है। फिर खाद बनाना है।
  • जिसमें अगर आप 1 किलो छिलका ले रहे हैं तो 4 से 5 लीटर उसमें पानी मिला दीजिये।
  • फिर 100 ग्राम गुड अच्छे से मिलाकर 4 से 5 दिन के लिए आप छाँव वाली जगह पर रख दीजिए।
  • लेकिन अगर आप इस खाद को ठंडी के दिनों में बना रहे हैं तो एक सप्ताह तक रख देना है।
  • उसके बाद आप इस खाद को छानकर रख लेंगे। चलिए जाने इस्तेमाल का तरीका।

 

इस्तेमाल कैसे करें

यह एक बेहतरीन लिक्विड फर्टिलाइजर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको एक लीटर खाद के साथ 5 लीटर पानी मिलाना है और पौधों की जड़ों में डालना है। आप 15 या 1 महीने के अंतराल में इस खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : क्या है राष्ट्रीय कृषि विकास योजना? किन किसानों को मिलता है इसका लाभ