हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, होशंगाबाद और सागर संभाग में बारिश के आसार

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

मध्य प्रदेश में बने दो वेदर सिस्टम से वातावरण में बड़े पैमाने पर आ रही नमी के कारण अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं।

साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ने लगी हैं।इसी क्रम में शनिवार को मंडला में 3.0, भोपाल में 2.7, सागर में 1.0, मलाजखंड में 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़े : इस पेड़ पर साल भर लगते हैं आम

 

मौसम विज्ञानी पांडे ने बताया कि दरअसल प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़े हुए हैं। वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण दोपहर बाद गरज-चमक की स्थिति बनने लगती है।

इस तरह की स्थिति तीन दिन तक बनी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है।

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 12-13 अप्रैल को उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। इस वजह से मौसम का मिजाज अभी इस तरह बना रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद ही मौसम साफ होने के आसार हैं।

 

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश में बारिश

 

source : naidunia

 

शेयर करे