हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

शनिवार को ग्वालियर सहित चंबल संभाग के अन्य जिलों में आंधी और वर्षा होने की संभावना है।

भोपाल में आज हल्की बारिश की संभावना है और दिन का तापमान 40-41 डिग्री और रात में पारा 26-27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

छाएंगे बादल

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है।

मानसून की एंट्री से पहले मध्यप्रदेश में फिर दो सिस्टम एक्टिव हो गए, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज इन दोनों वेदर सिस्टमों के कारण शनिवार को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी में हल्की बारिश हो सकती है।

वही सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास में भी मौसम बदलेगा।

 

मंगलवार तक बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से मंगलवार तक इंदौर, उज्जैन व धार में बादल छाने के साथ वर्षा होने की संभावना है।

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर-चंबल संभाग में आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

इधर, ग्वालियर चंबल संभाग में 15 से 20 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

2 सिस्टम एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है।

उत्तराखंड के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जबकि छत्तीसगढ़-ओडिशा में चक्रवात है।

इसके प्रभाव से 12 जून तक बारिश के आसार है।

शनिवार को ग्वालियर सहित चंबल संभाग के अन्य जिलों में आंधी और वर्षा होने की संभावना है।

भोपाल में आज हल्की बारिश की संभावना है और दिन का तापमान 40-41 डिग्री और रात में पारा 26-27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वही आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार 50Km प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़े : किसानों को मिलता है सीधे 3 लाख का लोन, वो भी कम ब्याज पर

 

यह भी पढ़े : PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी

 

शेयर करें