हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

तरबूज की फसल से समृद्धि की ओर बढ़ रहे क्षेत्र के किसान

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

किसान पारंपरिक खेती से कम लाभ मिलने पर अब आधुनिक खेती की ओर अपना रुझान दिखा रहे हैं।

 

नई-नई तकनीक का प्रयोग कर अच्छी फसल पैदावार कर मुनाफा कमाया रहे हैं। क्षेत्र के किसान द्वारा आधुनिक तरीके से तरबूज की खेती की जा रही है। उन्होंने ड्रीप इरीगेशन की व्यवस्था कर और तरबूज की खेती शुरू की।

जिससे कम पानी में फसल की अच्छी पैदावार होती है। विकासखंड के ग्राम बारजा के किसान नरसिंह राजपूत द्वारा 2 वर्षों से तरबूज की खेती की जा रही है। पिछले वर्ष भी किसान को तरबूज की अच्छी पैदावार हुई।

लेकिन लॉकडाउन के कारण अच्छा भाव नहीं मिलने की समस्या का सामान करना पड़ा था। लेकिन इस बार किसान अच्छे भाव की उम्मीद है। यदि सही दाम मिले तो लाखों का मुनाफा होने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़े : गांव में बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही 3.75 लाख

 

मौसम अच्छा रहने पर होगा अच्छी पैदावार

किसान नरसिंह राजपूत ने बताया 5 एकड़ खेत में तरबूज की फसल लगाई गई है। 20 जनवरी को फसल लगाई गई थी। जिसे आज 70 दिन की फसल हो गई है। फसल तैयार हो चुकी है।

प्रति एकड़ 1 लाख रुपये से अधिक की लागत आती है। 5 एकड़ फसल में अब तक लगभग 5 लाख से अधिक की लागत आई है। 1 हजार क्विंटल से अधिक तरबूज पैदावार होने की संभावना है।

यदि मौसम अनुकूल रहा तो पैदावार भी ओर बढ़ सकता है। करीब 1 हजार 500 क्विंटल से अधिक तरबूज पैदावार हो सकता है। जिसे किसान लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकता है।

 

अच्छे भाव मिले तो किसान को होगा लाखों का मुनाफा

वर्तमान में बाजारों में दुकानदार द्वारा को ग्राहकों को तरबूज 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा जा रहा है। यदि किसानों को भी फसल के दाम अच्छे मिलते हैं, तो किसान को लाखों रुपये का मुनाफा होने की संभावना है।

किसान श्री राजपूत ने बताया कि 5 एकड़ फसल में तरबूज फसल लगाई है। जिसमें 5 लाख से अधिक की लागत आई है। 1 हजार क्विंटल से अधिक तरबूज होने का अनुमान है।

यदि फसल के अच्छे भाव मिलते हैं तो लगभग 13 लाख रुपये की फसल बिक्री से मिलने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो प्रति एकड़ 1 लाख रुपये की बचत होगी।

 

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश में बारिश

 

source : naidunia

 

शेयर करे