हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

इंदौर संभाग में पौने चार लाख टन गेहूं की खरीदी.

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

परिवहन भी 96 फीसद

 

यह लगातार दूसरा साल है जब कोरोना संक्रमण के बीच गेहूं खरीदी करना पड़ रही है।

 

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीदी जारी है। अब तक इंदौर संभाग के आठ जिलों में करीब पौने 4 लाख टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है।

यह खरीदी संभाग के 51 हजार 694 किसानों से की गई है। इंदौर जिला गेहूं खरीदी में अब भी आगे है।

यहां अब तक एक लाख 26 हजार टन से अधिक खरीदी हो चुकी है। इसके बाद धार जिले का नंबर आता है। धार में भी 95 हजार टन से अधिक की खरीदी हो चुकी है।

 

यह भी पढ़े : सफेद मूसली की खेती से लखपति बन रहे हैं किसान

 

संभाग के आठ जिलों में कुल 446 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, इनमें सभी पर खरीदी चल रही है। गेहूं खरीदी के साथ ही इसका परिवहन करके गोदामों तक भी भिजवाया जा रहा है।

ब तक खरीदे गए गेहूं का 96 फीसद परिवहन हो चुका है। शुरुआती दौर में कम किसान आ रहे थे लेकिन अब बड़ी संख्या में किसान केंद्रों पर आ रहे हैं।

गेहूं खरीदी में इंदौर संभाग सभी मापदंडों में आगे चल रहा है। यह लगातार दूसरा साल है जब कोरोना संक्रमण के बीच गेहूं खरीदी करना पड़ रही है।

किसानों को कोई परेशानी ना हो इसलिए यह खरीदी शुरू की गई है।

 

इस समय मंडियां भी बंद होने से किसानों को उपज बेचने में परेशानी हो रही है, लेकिन गेहूं और चना की खरीदी सरकारी खरीदी केंद्रों से होने के कारण राहत है।

पर अभी खरीदी केंद्रों पर एक समस्या यह भी है कि भीड़ होने से कोरोना के प्रोटोकॉल का सही ढंग से पालन नहीं हो पा रहा है।

इस कारण कुछ केंद्रों पर कर्मचारी संक्रमित भी हो रहे हैं। इससे गेहूं खरीदी के इंतजाम में लगे अधिकारी भी चिंतित हैं। कुछ केंद्रों पर संक्रमित कर्मचारियों की मौत भी हुई है।

 

यह भी पढ़े : अब घर पर बनाएं अपना मिनी कोल्ड स्टोरेज

 

source : naidunia

 

शेयर करे