हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

प्रदेश में 32 लघु वनोपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

18 लघु वनोपजों का पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित

 

 मध्य प्रदेश शासन द्वारा 32 लघु वनोपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें 18 लघु वनोपजों की प्रजातियों के समर्थन मूल्य पहली बार शामिल किए गये हैं। इसमें प्रमुख रूप से गिलोय, कालमेघ, गुडमार और जामुन बीज शामिल हैं। इ

 

स वर्ष अप्रैल माह में 14 लघु वनोपजों के न्यूनतम मूल्य में वृद्धि भी की गई है। इसमें महुआ फूल, अचार गुल्ली, शहद, पलास लाख एवं कुसुम लाख शामिल हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक 32 लघु वनोपजों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जा चुका है।

 

यह भी पढ़े : मंडियों और समर्थन मूल्य व्यवस्था को बंद करने वाली बातें भ्रामक और असत्य

 

लघु वनोपजों के संग्रहण मूल्य निर्धारित होने से वनवासियों को इन वनोपजों के लिए बिचौलियों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा, इससे उनके आर्थिक हालात भी सुधरेंगे। राज्य सरकार द्वारा जिन 18 लघु वनोपजों का प्रथम बार समर्थन मूल्य प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है, उनमें जामुन बीज 42 रुपये, आंवला गूदा 52, मार्किंग नट (भिलावा) 9 रुपये, अनन्त फूल 35, अमलतास बीज 13, अर्जुन छाल 21, गिलोय 40, कोंच बीज 21, कालमेघ 35 रुपये, बायबिडंग बीज 94, धवई फूल 37, वन तुलसी पत्तियाँ 22, कुटज (सूखी छाल) 31, मकोय (सूखी छाल) 24, अपंग पौधा 28, इमली (बीज सहित) 36, शतावरी की सूखी जड़ 107 और गुडमार लघु वनोपज 41 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।

 

 

शेयर करे