हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

अब गोबर और पराली से बनेगी सीएनजी एवं ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर्स

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

रायसेन में लगेगा प्लांट

 

मध्यप्रदेश में बायो सीएनजी तथा ऑर्गेनिक सॉलि़ड एवं लिक्विड फर्टिलाइजर्स के उत्पादन के लिए योजना बनाई जा रही है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गोबर एवं पराली दोनों ही अत्यंत उपयोगी है तथा इनके उपयोग से मध्यप्रदेश में बायो सीएनजी तथा ऑर्गेनिक सॉलि़ड एवं लिक्विड फर्टिलाइजर्स के उत्पादन के लिए योजना बनाई जा रही है।

पहले चरण में इसके लिए सालरिया गो-अभयारण्य एवं कामधेनु रायसेन को चुना गया है।

 

यहां भारत बायोगैस एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से प्रोजेक्ट बनाए जाकर उस पर कार्य किया जाएगा। हमारे पड़ोसी राज्य गुजरात में इन दोनों पर ही सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश भी गोबर तथा पराली से सीएनजी तथा बायो-फर्टिलाइजर्स उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से कार्य करेगा।

 

यह भी पढ़े : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन

 

भारत बायोगैस के चेयरमैन भरत पटेल ने कहा कि भारत बायोगैस द्वारा इन दोनों स्थानों पर बायो सीएनजी एवं बायो सॉलि़ड तथा लिक्विड फर्टिलाइजर की पूरी योजना बनाई जाएगी जिसे 3 से 5 वर्ष तक चलाया जाएगा।

 

3000 किलोग्राम सीएनजी प्रतिदिन

प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण में पटेल ने बताया कि सालरिया गो-अभ्यारण में प्रतिदिन 70 मीट्रिक टन रॉ-मटेरियल, जिसमें गोबर, पराली, घास तथा ग्रामीण कचरा शामिल हैं, से लगभग 3000 किलोग्राम बायो सीएनजी का प्रतिदिन उत्पादन किया जाएगा।

इसी के साथ लगभग 25 मीट्रिक टन सॉलि़ड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर तथा लगभग 7000 लीटर लिक्विड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का प्रतिदिन उत्पादन किया जाएगा।

 

रायसेन में बनाएंगे मॉडल प्लांट

पटेल ने बताया कि रायसेन में खेत की पराली एवं गोबर के मिश्रण से बायोगैस एवं फर्टिलाइजर्स बनाने का मॉडल प्लांट लगाए जाने की योजना बनाई जा रही है।

इस प्लांट मैं रॉ-मटेरियल के रूप में प्रतिदिन लगभग 10 मी.टन गोबर एवं पराली के मिश्रण से प्रतिदिन 400 किलोग्राम बायो सीएनजी लगभग 3 मीट्रिक टन सॉलिड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर तथा लगभग 1000 लीटर प्रतिदिन लिक्विड ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर बनाने की योजना है।

 

यह भी पढ़े : जनवरी महीने में उगाएं ये सब्जियां

 

source : patrika.com

 

शेयर करे